दर्शनसार | Darshansar | darshansaar | दर्शन सार | Darshan sar | Darshan saar

दर्शनसार | Darshansar | darshansaar | दर्शन सार | Darshan sar | Darshan saar

About
आचार्य **देवसेन** विरचित दर्शनसार अति प्राचीन रचना है । **दर्शनसार** में विभिन्न दर्शनों के बारे में विस्तृत जानकारी मिलती है । इस ग्रंथ में 51 गाथाएं हैं जो कि मूलतः प्राकृत भाषा में लिखी गई हैं। आचार्य देवसेन दिंगबर जैन धर्म के महान आचार्यों में से एक रहे हैं दर्शनसार उनकी अनुपम कृति है। इसके अलावा आचार्य देवसेन ने अन्य काफ़ी जैन ग्रंथों की रचना की है जिनमें से निम्न इस प्रकार हैं। दर्शनसारादि के कर्ता देवसेन 9वीं शताब्दी के विद्वान थे । रचना - परिचय : देवसेन के द्वारा रचित ग्रन्थ निम्न हैं- 1. **दर्शनसार** : इन्होंने धारा नगरी के पार्श्वनाथ मन्दिर में रहते हुए संवत् 990 माघ शुक्ल दशमी के दिन 'दर्शनसार' ग्रन्थ की रचना की है। दर्शनसार में अनेक मतों तथा संघों की उत्पत्ति आदि का वर्णन है । देवसेन ने पूर्वाचार्यकृत गाथाओं का संकलन किया है। इस लघुकाय ग्रन्थ में कुल 51 गाथाएँ हैं। 2. भावसंग्रह : इस ग्रन्थ में 701 गाथाएँ हैं । इसमें चौदह गुणस्थानों का अवलम्बन लेकर विविध विषयों का निरूपण किया गया है। 3. **आराधनासार** : यह ग्रन्थ 115 प्राकृत - गाथाओं में रचा गया है। इसमें सम्यग्दर्शन, सम्यग्ज्ञान, सम्यक् चारित्र और तपरूप चार आराधनाओं के कथन का सार निश्चय और व्यवहार दोनों रूप से दिया है। 4. **तत्त्वसारः** यह एक लघु अध्यात्म ग्रन्थ है, जिसमें 74 गाथाएँ हैं। इसमें बतलाया है कि जिसके न क्रोध है, न मान है, न माया है और न लोभ है, न शल्य है, न द्वेष है, न लेश्या है, जो जन्म - जरा - मरण से रहित है, वही निरंजन आत्मा है 5. **लघुनयचक्र**: इस ग्रन्थ में 87 गाथाओं में नय का स्वरूप, उपयोगिता एवं इसके भेदों का सुन्दर वर्णन मिलता है। 6. **आलापपद्धति** : यह संस्कृत - गद्य में रचित छोटी-सी रचना है। इसमें गुण, पर्याय, स्वभाव, प्रमाण, नय, निक्षेप एवं अध्यात्म नयों का कथन किया गया है। यह ग्रन्थ दस अधिकारों में विभक्त है । इसके अलावा एक और महत्त्वपूर्ण ग्रन्थ **श्रुतभवन दीपक नयचक्र** है। **Darshansar** is an ancient **Digambar Jain scripture** written by **Aacharya Devsen** . Darshan sar Book is having 51 verses ( Gatha ) in Prakrit Language. Darshan Saar Talks about various Philosophies in Detailed manner. Acharya Devsen had written many Jain Scriptures which are mentioned above.

Discuss दर्शनसार | Darshansar | darshansaar | दर्शन सार | Darshan sar | Darshan saar with other readers

Join or start a book club for दर्शनसार | Darshansar | darshansaar | दर्शन सार | Darshan sar | Darshan saar on Readfeed. Live chat, shared reading progress, and AI discussion questions — free to get started.

Frequently asked questions

How do I join a book club for दर्शनसार | Darshansar | darshansaar | दर्शन सार | Darshan sar | Darshan saar?

Sign up free on Readfeed, then browse public clubs or start your own club with दर्शनसार | Darshansar | darshansaar | दर्शन सार | Darshan sar | Darshan saar as the current read. Invite friends with a share link and discuss together with live chat and AI discussion questions.

Can I discuss दर्शनसार | Darshansar | darshansaar | दर्शन सार | Darshan sar | Darshan saar with other readers online?

Yes. Readfeed book clubs let you chat live, share progress, and join discussions about दर्शनसार | Darshansar | darshansaar | दर्शन सार | Darshan sar | Darshan saar with readers worldwide — whether your club is virtual, in-person, or hybrid.

Is Readfeed free?

Yes. Creating an account and joining book clubs is free. Sign up to find readers who love the same books and start discussing today.